Home अंतरराष्ट्रीय वांडा साइक्स, एमी शूमर और रेजिना हॉल होंगी ऑस्कर पुरस्कार समारोह 2022 की प्रस्तोता

वांडा साइक्स, एमी शूमर और रेजिना हॉल होंगी ऑस्कर पुरस्कार समारोह 2022 की प्रस्तोता

लास एंजिलिस, 15 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अभिनेत्री वांडा साइक्स, एमी शूमर और रेजिना हॉल अकादमी (ऑस्कर) पुरस्कार समारोह के 94वें संस्करण की, प्रस्तोता के रूप में मेजबानी करेंगी। हॉलीवुड जगत की खबरें देने वाली समाचार वेबसाइट डेडलाइन ने यह जानकारी दी। ऑस्कर पुरस्कार समारोह 2018 के बाद पहली बार ‘‘एम्सी’’ प्रारूप में लौट रहा है। मीडिया कंपनी एबीसी के प्रसिद्ध ‘‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’’ नामक शो में मंगलवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दिए जाने की संभावना है। एबीसी मीडिया कंपनी ऑस्कर पुरस्कार समारोह के लिए प्रसारण भागीदार है, जो 27 मार्च को आयोजित किया जाएगा। सालाना पुरस्कार समारोह की आयोजक ‘‘द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’’ ने प्रस्तोता को लेकर खबरों पर टिप्पणी करने से मना कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…