Home मनोरंजन शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘जर्सी’ की रिलीज डेट तय
मनोरंजन - February 16, 2022

शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘जर्सी’ की रिलीज डेट तय

मुंबई, 16 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। लंबे समय से चर्चा में बनी हुई शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘जर्सी’ पिछले साल ही 31 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी।

लेकिन मेकर्स ने देश में कोरोना की तीसरी लहर और नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी थी। वहीं अब जब देश में कोरोना के मामले कम होने लगे हैं और थियेटर्स खुल गए हैं तो मेकर्स ने मंगलवार को फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म बैसाखी के मौके पर 14 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की यह फिल्म इसी टाइटल के नाम की तेलुगु फिल्म ‘जर्सी’ का रीमेक है। फिल्म की कहानी एक क्रिकेटर के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी क्रिकेट में होने वाली राजनीति और क्रिकेटर के संघर्ष को दिखाती है। शाहिद कपूर दोबारा फिल्म में क्रिकेटर के किरदार में दिखेंगे। इससे पहले साल 2009 में आई फिल्म ‘दिल बोले हड़िप्पा’ में शाहिद ने क्रिकेटर का किरदार निभाया था। जर्सी में मृणाल ठाकुर शाहिद कपूर की पत्नी और पंकज कपूर शाहिद के मेंटर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक गौतम तिन्ननुरी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…