Home अंतरराष्ट्रीय रूस-यूक्रेन के बीच 57 बार टूटा युद्धविराम, अमेरिका ने जारी की चेतावनी

रूस-यूक्रेन के बीच 57 बार टूटा युद्धविराम, अमेरिका ने जारी की चेतावनी

कीव, 18 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। यूक्रेन की सीमा से सेना हटाने के रूस के दावों के बावजूद रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की आशंकाएं बनी हुई हैं। अमेरिका ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं, यूक्रेन के रिहायशी इलाकों में बमों के धमाके गूंज रहे हैं।

दोनों देशों के बीच 57 बार युद्ध विराम टूटने से लोग दहशत में हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेन के नियंत्रण वाले क्षेत्र डोनबास में गोलीबारी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। गोलाबारी के कारण स्टेनित्सा लुहांस्का के एक घर में आग लग गई। कुछ स्कूलों पर भी हमला हुआ है। इन हमलों के लिए रूस के अलगाववादियों को जिम्मेदार माना जा रहा है, जबकि रूस का कहना है कि ये हमले यूक्रेन की सेना कर रही है।

दोनों देश भले ही इन हमलों के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, किन्तु इन घटनाओं को युद्ध की आहट के तौर पर भी देखा जा रहा है। अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों ने कहा है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि यूक्रेन के पास मौजूद डेढ़ लाख रूसी सैनिक आने वाले दिनों में यूक्रेन पर हमले की योजना बना रहे हैं।

इस बीच रूस ने अपने युद्धपोत से काला सागर में तोप से गोले दागे हैं। फ्लीट कमांडर एडमिरल इगोर ओसिपोव के नेतृत्व में इसे सैन्य अभ्यास करार दिया गया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…