Home देश-दुनिया दिल्ली के नरेला में एक कारखाने में लगी आग

दिल्ली के नरेला में एक कारखाने में लगी आग

नई दिल्लीए 02 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। उत्तरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह एक कारखाने में आग लग गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिकए पुलिस को आग लगने की सूचना पूर्वाह्न 11 बजकर तीन मिनट पर मिली। उन्होंने बताया कि जानवरों के लिए चटाई बनाने वाली कंपनी मेसर्स ताज प्लास्टिक्स के कारखाने में आग लग गई। उन्होंने बताया कि हादसे के समय किसी भी व्यक्ति के कारखाने के अंदर होने की सूचना नहीं है। पुलिस उपायुक्त ;बाहरी उत्तरद्ध बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं तथा आसपास के दमकल केंद्रों से और गाड़ियों के घटनास्थल की ओर रवाना होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …