जयप्रकाश चौकसे के निधन पर शोक व्यक्त किया शिवराज ने
भोपालए 02 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री चौहान ने शोक संदेश में कहा कि श्री चौकसे अद्भुत लेखन प्रतिभा के धनी थे और उन्होंने लगभग तीन दशक तक हिंदी फिल्म जगत पर बेहतर ढंग से लिखा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री चौकसे के निधन पर भारतीय जनता पार्टी ;भाजपाद्ध और कांग्रेस के नेताओं के अलावा अनेक मंत्रियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। मूल रूप से इंदौर निवासी श्री चौकसे का आज निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और दैनिक भास्कर के लिए लंबे समय से फिल्म से संबंधित कॉलम लिखते आ रहे थे।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








