Home देश-दुनिया चुनाव प्रचार के अंतिम दो दिन बनारस में रहेंगे मोदी

चुनाव प्रचार के अंतिम दो दिन बनारस में रहेंगे मोदी

वाराणसी ;उत्तर प्रदेशद्धए 02 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये प्रचार के अंतिम दो दिन चार और पांच मार्च को वाराणसी में रहेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार मार्च को वाराणसी के शहरी क्षेत्र में रोड शो करेंगे। वहीं अगले दिन पांच मार्च को राजातालाब के खजुरी गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। राय ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अभी तक के तैयार खाके के अनुसार प्रधानमंत्री चार मार्च को वाराणसी के तीन विधानसभा क्षेत्रों कैंटए शहर उत्तरी और शहर दक्षिणी में रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री रोड शो की शुरुआत मलदहिया चौराहे पर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण से करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने भी जाएंगे। उन्होंने बताया कि अपने वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन प्रधानमंत्री राजातालाब के खजुरी गांव में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जनसभा में वाराणसी विधानसभा के सभी ग्रामीण क्षेत्रों की जनता शामिल होगी। राय ने कहा कि प्रधानमंत्री के वाराणसी में दो दिवसीय कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …