Home देश-दुनिया बुखारेस्ट से 218 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली पहुंचा विशेष विमान

बुखारेस्ट से 218 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली पहुंचा विशेष विमान

नई दिल्लीए 02 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। ष्ऑपरेशन गंगाष् के तहत नौवीं उड़ान यूक्रेन में फंसे 218 भारतीयों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर मंगलवार देर रात नई दिल्ली पहुंची। यह उड़ान यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पूर्वी यूरोपीय देश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के भारत सरकार के अभियान का हिस्सा है। रूस के साथ युद्ध के कारण यूक्रेन ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया हैए ऐसे में भारत अपने नागरिकों को भू.मार्ग से यूक्रेन के पड़ोसी देशों रोमानियाए हंगरीए पोलैंड और स्लोवाकिया लाकर वहां से विमान के जरिए स्वदेश ला रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय नागरिकों का स्वागत किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि भारत सरकार यूक्रेन से हर भारतीय की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहाए ष्ष्भारत सरकार यूक्रेन से सभी छात्रों को सुरक्षित वापस लाने के सभी प्रयास कर रही है। मैं उनसे यूक्रेन में अपने मित्रों से यह कहने की अपील करता हूं कि वे हिम्मत और संयम बनाए रखें।ष्ष् इससे पहलेए बुखारेस्ट से एक अन्य विमान 182 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंचा था। मंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रेल सुविधा काउंटर बनाए गए हैं। उन्होंने कहाए ष्ष्विमान से उतरने के बाद आपकी घर वापसी के लिए रेलवे सुविधा काउंटर बनाए गए हैं।ष्ष् आधिकारिक अनुमान के अनुसारए यूक्रेन के विश्वविद्यालयों में करीब 18ए000 भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …