रूसी उड़ानों पर अमेरिकी प्रतिबंध बुधवार से प्रभावी
वाशिंगटनए 02 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अमेरिका के यातायात विभाग एवं संघीय विमानन प्रशासन ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि अमेरिकी हवाई क्षेत्र में रूसी विमानों पर प्रतिबंध बुधवार के अंत से लागू हो जाएगा। मंगलवार को जारी बयान में कहा गयाए ष्अमेरिकी यातायात विभाग और संघीय विमानन प्रशासन रूसी उड़ानों और एयरलाइंस को अमेरिकी हवाई क्षेत्र में घुसने और उसका प्रयोग करने की अनुमति नहीं देगा। यह नोटिस रूस से जुड़े किसी भी व्यक्ति द्वारा प्रमाणितए संचालितए पंजीकृत या नियंत्रित सभी उड़ानों पर लागू होगा। इसमें चार्टर उड़ानें भी शामिल हैं।ष् अमेरिकी मीडिया के अनुसार यह नया नियम बुधवार के अंत से लागू होगा। अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने भी कहा कि वह रूसी एयरलाइंस के लिए अपने कलपुर्जेए रखरखाव और तकनीकी सहायता सेवाओं को निलंबित कर रही है। कंपनी ने एक बयान में कहाए श्हमने मॉस्को में अपने प्रमुख कार्य निलंबित कर दिये हैं और कीव में अस्थायी रूप से अपना कार्यालय बंद कर दिया है। हम रूसी विमानों के लिए कलपुर्जेए रखरखाव और तकनीकी सहायता सेवाएं भी निलंबित कर रहे हैं। जब तक युद्ध जारी हैए तब तक हमारा ध्यान क्षेत्र के अपने साथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








