Home व्यापार आपूर्ति बढ़ने के बावजूद तेल के वैश्विक दाम पांच डॉलर प्रति बैरल बढ़े
व्यापार - March 2, 2022

आपूर्ति बढ़ने के बावजूद तेल के वैश्विक दाम पांच डॉलर प्रति बैरल बढ़े

बीजिंगए 02 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अमेरिका समेत अन्य प्रमुख देशों की सरकारों द्वारा रणनीतिक भंडारों से तेल जारी करने की प्रतिबद्धता भी रूस के यूक्रेन पर हमले के कारण सकते में आए बाजारों को शांत करने में विफल रही और बुधवार को तेल की वैश्विक कीमतों में पांच डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि हो गई। अमेरिकी मानक कच्चे तेल का दाम 5ण्24 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 108ण्60 पर पहुंच गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 5ण्43 डॉलर बढ़कर 110ण्40 डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहलेए मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ;आईईएद्ध के सभी 31 सदस्य देशों ने अपने रणनीतिक भंडारों से 6 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर सहमति जताई थी। उन्होंने तेल बाजार को यह संकेत देने के लिए यह कदम उठाया कि रूस के यूक्रेन पर हमले से तेल आपूर्ति में कोई कमी नहीं होगी। हालांकि यह कदम भी तेल के दूसरे सबसे बड़े निर्यातक रूस से आपूर्ति में व्यवधान को लेकर उपजी चिंताएं शांत नहीं कर पाया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

झारखंड, महाराष्ट्र विस चुनाव के साथ रिक्त विस सीटों के चुनाव की घोषणा

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। चुनाव आयोग ने 15 राज्यों में रिक्त विधानस…