एनएसई ने प्रबंध निदेशकए मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए
नई दिल्लीए 04 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ;एनएसईद्ध ने नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी की तलाश शुरू कर दी है क्योंकि इसके मौजूदा प्रमुख विक्रम लिमये का पांच साल का कार्यकाल जुलाई में समाप्त होने जा रहा है।
शुक्रवार को जारी एक सार्वजनिक नोटिस में एनएसई ने इस पद के लिए ऐसे उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं जिन्हें आरंभिक सार्वजनिक निर्गम ;आईपीओद्ध का अनुभव हो। आवेदन देने की अंतिम तिथि 25 मार्च है।
हालांकि लिमये को एक और कार्यकाल मिल सकता है लेकिन सेबी के नियमों के मुताबिक अगला कार्यकाल पाने के लिए उन्हें अन्य उम्मीदवारों से स्पर्धा करनी होगी।
लिमये को एनएसई का प्रमुख जुलाई 2017 में बनाया गया था।
शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ;एनएसईद्ध में संचालन स्तर पर चूक मामले की जांच चल रही है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








