Home खेल भारत ए पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच बने सरदार सिंह
खेल - March 9, 2022

भारत ए पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच बने सरदार सिंह

चंडीगढ़, 08 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), बेंगलुरु में शुरू होने वाले राष्ट्रीय शिविर के लिए भारत ए पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने इस बारे में कहा, “हरियाणा पुलिस के लिए यह सच में गर्व की बात है कि हमारा अधिकारी मुख्य कोच के रूप में राष्ट्रीय स्तर के कोचिंग कार्यक्रम में शामिल होगा। हमने सरदार सिंह के अनुभव, तकनीकी ज्ञान और विश्व स्तरीय क्षमताओं का खजाना देखा है, जिससे उभरती प्रतिभाओं को लाभ होगा, जो बदले में भारतीय हॉकी को कई गुना मजबूत करेगा।” उल्लेखनीय है कि ओलंपियन सरदार सिंह वर्तमान में हरियाणा पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात हैं। उन्हें हॉकी में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, पदम श्री और अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …