आयोवा में गोलीबारी, एक की मौत, दो घायल
वाशिंगटन, 08 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अमेरिका के आयोवा प्रांत में स्थित एक उच्च विद्यालय के बाहर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा दो अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया केसीसीआई ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। मीडिया ने सोमवार को पुलिस के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि डेस मोइनेस शहर में स्थित ईस्ट हाई स्कूल के बाहर हुयी गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








