Home खेल माहीए पलक सहित चार भारतीय मुक्केबाज एशियाई युवा एवं जूनियर चैम्पियनशिप के फाइनल में
खेल - March 9, 2022

माहीए पलक सहित चार भारतीय मुक्केबाज एशियाई युवा एवं जूनियर चैम्पियनशिप के फाइनल में

नई दिल्लीए 08 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। माही सिवाच और पलक जाम्ब्रे सहित चार भारतीय लड़कियों ने जॉर्डन की राजधानी अम्मान में चल रही एएसबीसी एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप में मंगलवार को फाइनल में प्रवेश किया।

इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के सातवें दिन फाइनल में जगह बनाने वाली अन्य दो मुक्केबाज विनी ;50 किग्राद्ध और यक्षिका ;52 किग्राद्ध हैं।

माही ने 46 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में जॉर्डन की सादेन अलरामही को हराकर भारत के लिए दिन अच्छी की शुरुआत की। माही ने शुरू से आक्रामक रवैया अपनाया और रेफरी ने तीसरे राउंड में मुकाबला रोककर भारतीय मुक्केबाज को विजेता घोषित किया।

पलक ने भी 48 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में आक्रामक रवैया दिखाया और कजाकिस्तान की गौखर जरडेन को आसानी से 5.0 के शिकस्त दी।

विनी और यक्षिता ने भी आसान जीत से फाइनल में प्रवेश किया। विनी ;50 किग्राद्ध ने इराक की दल्या अल.समररे को हरायाए वहीं यक्षिका ने कजाकिस्तान की शखनाज तेरझानोवा को 5.0 पराजित किया।

भारत ने इस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में 21 पदक सुनिश्चित कर लिये हैं। इस टूर्नामेंट में पुरुषों और महिलाओं के दोनों आयु वर्ग ;युवा और जूनियरद्ध के मुकाबले एक साथ खेले जा रहे हैं।

लड़कियों के वर्ग में 11 मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के कियेए जबकि निर्झरा बाना ;80 किग्रा से अधिकद्ध सीधे फाइनल में खेलेंगी। जूनियर बालक वर्ग में नौ मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में प्रवेश करके पदक पक्के किये।

देश के युवा पुरुष मुक्केबाज वंशज ;63ण्5 किग्राद्ध और आनंद यादव ;54 किग्राद्ध ने सोमवार की रात को अपने मुकाबलों में समान 5.0 से अंतर से जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनायी थी। पिछली बार रजत पदक जीतने वाले वंशज ने ईरान के मोहम्मद पारसी को जबकि आनंद ने ताजिकिस्तान के बुजुर्गमेखर इक्सानोव को हराया।

भारत के आयुष ;57 किग्राद्धए रुद्र प्रताप सिंह ;60 किग्राद्ध औऱ अंजनी कुमार मुमाना ;67 किग्राद्ध को हालांकि क्वार्टर फाइनल में हार मिली।

प्रतियोगिता में भारत के अलावा ईरानए कजाकिस्तानए मंगोलियाए ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान सहित 21 देशों के 352 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं। फाइनल 13 और 14 मार्च को खेले जाएंगे।

दुबई में 2021 में आयोजित एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत ने 14 स्वर्ण सहित 39 पदक जीते थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …