Home खेल आईओसी ने नौ महिला हॉकी खिलाड़ियों को नौकरी दी
खेल - March 9, 2022

आईओसी ने नौ महिला हॉकी खिलाड़ियों को नौकरी दी

नई दिल्ली, 08 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। देश की शीर्ष ऊर्जा कंपनी भारतीय तेल निगम (आईओसी) ने खेल और महिला हॉकी को बढ़ावा देने की अपनी नीति के तहत भारतीय महिला हॉकी टीम की नौ खिलाड़ियों को नौकरी दी है।

कंपनी की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिन हॉकी खिलाड़ियों को नौकरी दी गयी है उनमें सुमन देवी थौडम, राजविंदर कौर, रश्मिता मिंज, शर्मिला देवी, इशिका चौधरी, बिचु देवी खरीबाम, दीपिका, बलजीत कौर और अक्षता ढेकाले शामिल हैं।

हरियाणा, पंजाब, मणिपुर, ओडिशा और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों की इन खिलाड़ियों ने ओलंपिक और एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी सहित कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …