Home खेल हॉकी : राष्ट्रमंडल खेलों में घाना के खिलाफ शुरुआत करेंगी हॉकी टीमें
खेल - March 10, 2022

हॉकी : राष्ट्रमंडल खेलों में घाना के खिलाफ शुरुआत करेंगी हॉकी टीमें

नई दिल्ली, 09 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 31 जुलाई को घाना के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। महिला टीम भी 29 जुलाई को इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ आगाज करेगी। दो बार की रजत पदक विजेता पुरुष टीम को इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ पूल बी में रखा गया है। इसे आसान पूल माना जा रहा है। छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और स्कॉटलैंड पूल ए में हैं। महिलाओं के वर्ग में भारत पूल ए में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ है। पुरुष टीम घाना के बाद एक अगस्त को इंग्लैंड, फिर कनाडा (तीन अगस्त) और वेल्स (चार अगस्त) के खिलाफ खेलेगी। महिला टीम घाना के बाद वेल्स (30 जुलाई), इंग्लैंड (दो अगस्त) और कनाडा (तीन अगस्त) का सामना करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …