Home अंतरराष्ट्रीय मेलबॉर्न में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 5 की मौत

मेलबॉर्न में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 5 की मौत

सिडनी, 01 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया में एक निजी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई है। इसके लिए दिन भर तलाशी चलाए जाने के बाद गुरुवार रात को बचाव दल ने सभी के मारे जाने की पुष्टि की।
यह दुर्घटना गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:00 बजे मेलबर्न से 60 किमी उत्तर में बुशलैंड में हुई और इसके 12 घंटे बाद विक्टोरिया पुलिस ने हताहतों की पुष्टि की। विमान में एक पायलट और चार वयस्क सवार थे।
यह चार्टर्ड हेलीकॉप्टर निजी कंपनी माइक्रोफ्लाइट की थी, जिसने दक्षिण मेलबॉर्न से उड़ान भरी थी। कार्यवाहक निरीक्षक जोश लांगेलन ने गुरुवार को मीडिया को बताया, ‘सुबह थोड़े-बहुत बादल छाए हुए थे, एक हेलीकॉप्टर इनमें से होकर गुजर रहा था, तो पाया कि दूसरा हेलीकॉप्टर गायब है तभी इसकी सूचना पुलिस को दी गई।’ दुर्घटना किन वजहों से हुई इसका पता अभी तक नहीं लगाया जा सका है। हादसे के बाद पुलिस रात भर छानबीन करती रही और अब शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा आगे की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …