Home व्यापार वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
व्यापार - April 1, 2022

वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

नई दिल्ली, 01 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है। बीते सात दिनों से लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों में कंपनियों ने शुक्रवार को कोई इजाफा नहीं किया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में क्रमशः 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गयी थी। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल 101.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 93.07 रुपये प्रति लीटर के दाम से बिक रहा है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 116.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 100.94 रुपये प्रति लीटर पर है।
रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद बढ़नी शुरू हुई हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.13 प्रतिशत गिरकर 104.57 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.95 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।
देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-
महानगर…………पेट्रोल……डीजल (रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली…………101.81……..93.07
कोलकाता ……111.35……..96.22
मुंबई ………….116.72………100.94
चेन्नई………….107.45……….97.52

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

इजराइल को आत्मरक्षा का अधिकार है लेकिन इसे किया कैसे जाता है, यह मायने रखता है: हैरिस

वाशिंगटन, 26 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इजराइल…