इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में कारोबार मात्रा मार्च तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 27 अरब यूनिट पर
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। बिजली बाजार इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) में मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही में कारोबार 20.5 प्रतिशत बढ़कर 27 अरब यूनिट रहा।
आईईएक्स ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा कि इससे पिछले वर्ष 2021 की जनवरी-मार्च तिमाही में कारोबार 22.4 अरब यूनिट रहा था।
पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में मात्रा के लिहाज से कारोबार 36.5 प्रतिशत बढ़कर 102 अरब यूनिट रहा, जो 2020-21 में 74.7 अरब यूनिट था।
बयान के अनुसार, एक्सचेंज में अगले दिन की बिजली की खरीद-बिक्री का बाजार (डीएएम), 11 दिन पहले विभिन्न अवधि के लिये बिजली खरीद-बिक्री बाजार (टीएएम), हरित बिजली बाजार समेत विभिन्न खंडों का योगदान 95.6 अरब यूनिट रहा। सालाना आधार पर यह 29 प्रतिशत अधिक है। वहीं हरित ऊर्जा प्रमाणपत्र और ऊर्जा बचत प्रमाणपत्रों का योगदान 6.4 अरब यूनिट रहा। सालाना आधार पर इसमें 813 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
आईएक्स ने कहा कि कारोबार मात्रा में वृद्धि का मुख्य कारण बिजली मांग का बढ़ना और एक्सचेंज में प्रतिस्पर्धी मूल्य पर उपलब्ध विद्युत खरीद है। इसके अलावा नये बाजार खंडों के प्रति भी आकर्षण है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








