Home व्यापार हवाई किराये में कम से कम 10-15 फीसदी की वृद्धि जरूरी : स्पाइसजेट के अध्यक्ष
व्यापार - June 16, 2022

हवाई किराये में कम से कम 10-15 फीसदी की वृद्धि जरूरी : स्पाइसजेट के अध्यक्ष

नई दिल्ली, 16 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। विमान ईंधन के दामों में हुई बढ़ोतरी और रुपये के अवमूल्यन की वजह से घरेलू विमानन कंपनियों के पास हवाई किराया तत्काल बढ़ाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं रह गया है। स्पाइसजेट के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

सिंह ने एक बयान में कहा कि परिचालन लागत वहनीय बनी रहे इसके लिए हवाई किराये में कम से कम 10 से 15 फीसदी की वृद्धि करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा, ‘‘जून 2021 के बाद से विमान ईंधन के दाम में 120 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है। दामों में बड़े पैमाने पर हुई यह वृद्धि वहनीय नहीं है और केंद्र तथा राज्यों की सरकारों को विमान ईंधन पर कर कम करने के लिए तत्काल कदम उठाना चाहिए।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …