Home अंतरराष्ट्रीय संबंध सुधारने के लिए फ्रांस की यात्रा करेंगे ऑस्ट्रेलियाई नेता

संबंध सुधारने के लिए फ्रांस की यात्रा करेंगे ऑस्ट्रेलियाई नेता

कैनबरा, 23 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अगले सप्ताह फ्रांस में राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने का प्रयास करेंगे जो पूर्ववर्ती ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा पनडुब्बी के एक सौदे को निरस्त किये जाने के बाद बिगड़ गये थे। अल्बनीज ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प से कहा, ‘‘हमें संबंध सुधारने की जरूरत नहीं है। हमने पहले ही बहुत सकारात्मक बातचीत की है। हम पनडुब्बियों को लेकर हमारे समझौतों को अंतिम रूप देने की दिशा में बढ़े हैं।’’

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने सितंबर में घोषणा की थी कि वह 12 परंपरागत डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों का बेड़ा बनाने के लिए फ्रांस की एक सरकारी क्षेत्र की कंपनी से 90 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के एक करार को निरस्त कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिकी परमाणु प्रौद्योगिकी से संचालित पनडुब्बियों के लिए अमेरिका और ब्रिटेन से समझौता कर लिया था। फ्रांस ने अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से अपने राजदूतों को अस्थायी रूप से वापस बुला लिया था। मैक्रों ने मॉरिसन पर फ्रांसीसी सौदे को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …