Home व्यापार पेट्रोल-डीजल के दाम 53 वें दिन भी स्थिर
व्यापार - July 13, 2022

पेट्रोल-डीजल के दाम 53 वें दिन भी स्थिर

नई दिल्ली, 13 जुलाई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर जाने के बावजूद देश में बुधवार को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया, जिससे लगातार 53 वें दिन ईंधन के दाम स्थिर रहे।
तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये और डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमशः 111.35 रुपये और 97.28 रुपये प्रति लीटर पर है।
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर राज्यों में अलग-अलग हैं। केंद्र सरकार ने मई के अंतिम सप्ताह में आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपये और छह रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम से कम क्रमशः 9.5 रुपये और सात रुपये प्रति लीटर तक गिर गए थे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.09 प्रतिशत गिरकर 99.40 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 0.20 प्रतिशत गिरकर 95.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।
देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-
महानगर…………पेट्रोल………….डीजल
……………………(रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली…………..96.72……..89.62
मुंबई …………..111.35……..97.28
कोलकाता ……106.03……….92.76
चेन्नई……………102.63……..94.24

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…