Home देश-दुनिया खरगे ने राहुल गांधी के दी जन्मदिन पर शुभकामनाएं

खरगे ने राहुल गांधी के दी जन्मदिन पर शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 19 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि संविधान के आदर्शों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और संघर्ष लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बना है।

श्री खरगे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि कांग्रेस की समावेसिता, सामाजिक न्याय, सद्भाव और करुणा की परंपरा श्री गांधी के सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि लोगों के बीच लगातार सक्रिय रहने और सत्ता के सामने सच बोलने के साहस के माध्यम से श्री गांधी ने हमेशा समाज के सबसे कमजोर और वंचित वर्गों के हितों की आवाज बुलंद की है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शक्ति और राष्ट्रसेवा के लिए दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…