Home अंतरराष्ट्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र को सितंबर में कर सकते हैं संबोधित

विदेश मंत्री एस जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र को सितंबर में कर सकते हैं संबोधित

संयुक्त राष्ट्र, 20 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। विदेश मंत्री एस जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक उच्च स्तरीय वार्षिक सत्र को सितंबर में संबोधित कर सकते हैं। यहां विश्व निकाय द्वारा जारी एक प्रारंभिक सूची में यह जानकारी दी गयी। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के लिए आम चर्चा 20 सितंबर से शुरू होनी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के, 193 सदस्यीय महासभा के इस सत्र में वैश्विक नेताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। यह चर्चा 26 सितंबर तक चलेगी। संयुक्त राष्ट्र ने वक्ताओं की जो प्रारंभिक सूची जारी की है उसके अनुसार जयशंकर भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे और 24 सितंबर की दोपहर को उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने …