न्यूयॉर्क के गवर्नर उम्मीदवार जेल्डिन पर चाकू से हमला
वाशिंगटन, 22 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अमेरिका में न्यूयॉर्क के रिपब्लिकन गवर्नर उम्मीदवार ली जेल्डिन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला किया है। श्री जेल्डिन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पारिवारिक मित्र भी हैं।
डब्ल्यूआईवीबी प्रसारक के अनुसार, घटना पेरिंटन शहर में श्री जेल्डिन के अभियान कार्यक्रम के दौरान हुई। राजनेता के साथ एक छोटे से झगड़े के बाद हमलावर श्री जेल्डिन के पास आया और चाकू से हमले का प्रयास किया। हमलावर को अमेरिकी वेटरन्स के कार्यकारी निदेशक जोसेफ चेनली ने निशस्त्र कर दिया और बाद में हिरासत में ले लिया। इस घटना में राजनेता घायल नहीं हुए और वह पूरीतरह सुरक्षित हैं।
हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित
नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …








