Home व्यापार पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
व्यापार - July 22, 2022

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

नई दिल्ली, 22 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच देश में शुक्रवार को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। जिससे करीब दो माह से ईंधन के दामों में राहत बनी हुयी है।
सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) के अनुसार, दिल्ली में आज पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमशः 106.31 रुपये प्रति लीटर और 94.27 रुपये प्रति लीटर पर हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.92 प्रतिशत चढ़कर 104.82 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 0.91 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 97.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा।
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।
देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-
महानगर…………पेट्रोल………….डीजल
……………………(रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली…………..96.72……..89.62
मुंबई …………..106.31……..94.27
कोलकाता ……106.03……….92.76
चेन्नई………….102.63………94.24

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …