एक्वस ने हिंडाल्को के साथ वाणिज्यिक एयरोस्पेस के क्षेत्र में करार किया
नई दिल्ली, 22 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। आदित्य बिड़ला समूह की धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और एक्वस ने वाणिज्यिक एयरोस्पेस क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग और संयुक्त व्यवसाय विकास के लिए रणनीतिक करार किया है।
इस कदम से एक्वस प्राइवेट लिमिटेड के वाणिज्यिक एयरोस्पेस कारोबार को मजबूती मिलेगी।
हिंडाल्को ने बीएसई को बताया, ‘‘एक्वस ने हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की विनिर्माण इकाइयों या अनुषंगी हिंडाल्को एलमैक्स एयरोस्पेस लिमिटेड द्वारा कच्ची सामग्री की आपूर्ति के लिए रणनीतिक साझेदारी समझौता किया है।’’
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








