Home अंतरराष्ट्रीय दक्षिण कोरिया में कोरोना के 99,327 नये मामले

दक्षिण कोरिया में कोरोना के 99,327 नये मामले

सियोल, 26 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 99,327 नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही देश में इस बीमारी से प्रभावितों की संख्या बढ़कर 19,346,764 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी हैं।
कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) के अनुसार नये मामलों में 353 बाहर से आये लोगों के मामले शामिल है। इसी के साथ इस बाहर से आये लोगों के मामलों की संख्या अब 42,196 हो गयी है।
केडीसीए के अनुसार देश में इस बीमारी के गंभीर रोगियों की संख्या 168 हैं।
उन्होंने बताया कि इस दौरान महामारी से 17 और लोगों की मौत हुई है। कोविड -19 से अब देश में 24,907 लोगों की मौत हो चुकी। वर्तमान में कुल मृत्यु दर 0.13 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …