Home अंतरराष्ट्रीय ईरान ने अपने युद्धपोतों को स्टेल्थ तकनीकी से किया लैस

ईरान ने अपने युद्धपोतों को स्टेल्थ तकनीकी से किया लैस

तेहरान, 26 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने अपने तेज युद्धपोतों को स्टेल्थ तकनीक से लैस कर दिया है। अर्ध सरकारी फारस न्यूज एजेंसी ने यह रिपोर्ट दी हैं।
फारस न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आईआरजीसी के नौसेना कमांडर अलीरेज़ा तांगसिरी ने दक्षिण ईरान के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में एक समारोह से इतर कहा कि आईआरजीसी अगले चरण में घरेलू रूप से उत्पादित पतवारों का उपयोग करना चाहता है।
उन्होंने कहा कि घरेलू स्तर पर विकसित प्रौद्योगिकियों, घरेलू उत्पादों और ईरानी विशेषज्ञों की इन पर आईआरजीसी नौसेना को गर्व है।
उन्होंने कहा कि आईआरजीसी नौसेना एक व्यापक रणनीतिक नौसैनिक बल है। इसमें टैंक से लेकर फिक्स्ड-विंग एयरक्राफ्ट और ड्रोन तक अन्य सशस्त्र बलों की पहुंच वाले सभी उपकरण हैं और इस क्षेत्र में इसकी उपस्थिति ने दुश्मन में भय उत्पन्न कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …