Home अंतरराष्ट्रीय जापान में तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस

जापान में तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस

टोक्यो, 03 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। पूरे जापान में पारा आसमान छू रहा है। कई क्षेत्रों में तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने मंगलवार को चेतावनी दी है कि तापमान में इस तरह की अचानक वृद्धि से संबंधित बीमारियों से बचने के लिए बचाव करें।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लोगों को एक सरकारी अलर्ट द्वारा भी बार-बार पानी पीने, अनावश्यक यात्रा करने या बाहर व्यायाम करने से बचने को कहा गया है।

मौसम एजेंसी ने कहा कि, टोक्यो के उत्तर में कुमागाया में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, मध्य जापान के नागोया में 39 डिग्री सेल्सियस और मध्य टोक्यो में 37 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है।

जेएमए ने कहा कि, जापान के ऊपर एक उच्च दबाव प्रणाली ने मंगलवार को तापमान बढ़ाना शुरू कर दिया। इस बीच, जैसे-जैसे मौसम प्रणाली अस्थिर होती जा रही है, उत्तरी जापान के तोहोकू और होक्काइडो क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है।

पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके ने कहा कि, यह गर्म और आद्र्र हवा कम दबाव प्रणाली के कारण है।

एनएचके ने कहा कि, दिन में ज्यादा तापमान और आद्र्र हवा के कारण, पूर्वी जापान के कांटो-कोशिन क्षेत्र में वायुमंडलीय स्थिति अत्यधिक अस्थिर हो सकती है,

एनएचके ने कहा कि, कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, और 50 मिमी से अधिक प्रति घंटा बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …