Home अंतरराष्ट्रीय अमेरिकी जलवायु विधेयक को सीनेट की मंजूरी

अमेरिकी जलवायु विधेयक को सीनेट की मंजूरी

वाशिंगटन, 08 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन की ओर से पेश जलवायु विधेयक को अमेरिकी सीनेट ने मंजूरी दे दी है।
करीब 18 महीने की जद्दोजहद के बाद इस विधेयक को अब डेमोक्रेट्स के नियंत्रण वाले सदन में भेजा जायेगा, जहां इस सप्ताह इसके पारित होने उम्मीद है।
अमेरिका में कुछ ही महीने बाद मध्यावधि चुनाव होने वाले हैँ और ऐसे समय इस विधेयक का पारित होना देश में बहुत समय से लंबित घरेलू आर्थिक एजेंडे के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।
डेमोक्रेटिक सीनेट के बहुमत वाले नेता चक शूमर ने कहा कि एक साल से अधिक की कड़ी मेहनत के बाद सीनेट इतिहास बना रही है।
हवाई के एक डेमोक्रेट सीनेटर ब्रायन शेट्ज़ ने कहा , “अब मैं अपने बच्चे की आंखों में देख सकता हूं और कह सकता हूं कि हम वास्तव में जलवायु के बारे में कुछ कर रहे हैं।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

17 देशों ने लेबनान पर इजरायली हमलों की निंदा की, तनाव कम करने की अपील

मास्को, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। सत्रह देशों ने लेबनान पर इजरायली हमलों की निं…