Home अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थो पर वैश्विक रणनीति बनाने की जरुरत : कोलंबिया

नशीले पदार्थो पर वैश्विक रणनीति बनाने की जरुरत : कोलंबिया

बोगोटा, 08 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुसतोवो पेट्रो ने अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी से निपटने के लिए एक नयी वैश्विक रणनीति बनाने का आह्वान किया है।
बीबीसी के अनुसार रविवार को अपने उद्धाटन समारोह में बोलते हुए देश के पहले वाम नेता ने मादक पदार्थो पर युद्व को विफल घोषित कर दिया। कोलंबिया में दशकों से चल रहे गृह युद्व में सैंकड़ों हजारों लोग मारे गए जो कि मादक पदार्थो के व्यापार से प्रेरित थे।
वर्षीय बोगोटा के पूर्व मेयर और पूर्व विद्रोही सेनानी को जून में एक कट्टरपंथी घोषणा पत्र पर चुना गया था जिसमें असमानता से लड़ने और नई तेल परियोजनाओं पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया गया था।
श्री पेट्रो ने मौजूद भीड़ से कहा कि यह एक नए वैश्विक सम्मेलन का समय है। मादक पदार्थो पर युद्ध विफल हो गया है। उन्होंने कहा कि हर साल उत्तरी अमेरिका के 70,000 लोग ओवरडोज से मर जाते है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संगठन सृजन अभियान के तहत किराडी जिला बैठक संपन्न

नई दिल्ली।( इंद्रजीत सिंह ) बवाना, संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत किराडी जिले की एक महत्त्वप…