Home अंतरराष्ट्रीय ऑस्ट्रेलिया ने ताइवान जलडमरूमध्य में तनाव कम करने की अपील की

ऑस्ट्रेलिया ने ताइवान जलडमरूमध्य में तनाव कम करने की अपील की

कैनबरा, 08 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने सोमवार को ताइवान के आसपास जारी चीन के सैन्य अभ्यास के बारे में की गई अपनी टिप्पणी से उपजे तनाव में कमी लाने की अपील की।

चीन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पैलोसी की ताइवान यात्रा के जवाब में ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास शुरू किया था, जिसकी वोंग ने आलोचना की थी।

चीन ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है। वह लंबे से कहता आया है कि अगर जरूरत पड़ी तो ताइवान को बलपूर्वक मुख्य भूमि चीन में शामिल किया जा सकता है। चीन विदेशी अधिकारियों के ताइवान दौरे का विरोध करता रहा है। साथ ही ताइवान के बारे में किसी विदेशी नेता की टिप्पणी पर भी चीन तुरंत प्रतिक्रिया देता है।

वोंग ने चीन के हवाई और समुद्री सैन्य अभ्यास के दौरान बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण की आलोचना की थी।

उन्होंने शनिवार को अमेरिका और जापान के साथ एक संयुक्त वक्तव्य पर भी हस्ताक्षर किए थे, जिसमें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में मिसाइल दागे जाने की आलोचना की गई थी और चीन पर ”तनाव बढ़ाने व क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने” का आरोप लगाया गया था।

ऑस्ट्रेलिया में चीनी दूतावास ने इस त्रिपक्षीय बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ”राज्य की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा से संबंधित चीन के न्यायोचित कार्यों पर उंगली उठाना बिल्कुल अस्वीकार्य है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …