Home अंतरराष्ट्रीय सोलोमन द्वीप में जापानी नाविक पर हमला

सोलोमन द्वीप में जापानी नाविक पर हमला

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड), 08 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। सोलोमन द्वीप पर सोमवार को द्वितीय विश्वयुद्ध स्मृति सभा के दौरान एक व्यक्ति ने जापानी नाविक पर हमला कर दिया। इस सभा में अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमन भी शामिल हुई थीं।

रेडियो न्यूजीलैंड की खबर के अनुसार पीड़ित जापानी नौसेना मीडिया टीम का सदस्य है और उसकी गर्दन पर दो कैंचियों से हमला किया गया, जिसके चलते उसे मामूली चोट आई हैं।

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान हुई ग्वाडलकैनल की लड़ाई की 80वीं बरसी के मौके पर सोलोमन द्वीप की सरकार ने ब्लडी रिज पर यह स्मृति सभा आयोजित की थी।

रेडियो न्यूजीलैंड ने चिकित्सकों से बात की, जिन्होंने बताया कि नाविक के टांके लगाने पड़े हैं, लेकिन वह ठीक हो रहा है।

ब्लडी रिज कम्यूनिटी के प्रमुख वेस्ली रेमो ने कहा कि संदिग्ध पड़ोसी कम्यूनिटी से था। वह नशे की हालत में था और मानसिक रूप से अस्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …