Home अंतरराष्ट्रीय ‘गाजा में बड़ी संख्या में फिलिस्तीनियों का मारा जान चिंताजनक’

‘गाजा में बड़ी संख्या में फिलिस्तीनियों का मारा जान चिंताजनक’

जिनेवा, 12 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बाचेलेट ने गाजा में हाल के हमलों में बच्चों समेत बड़ी संख्या में फिलिस्तीनियों के मारे जाने और घायल होने पर चिंता व्यक्त की है।
सुश्री बाचेलेट ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा, “संघर्ष के दौरान किसी भी बच्चे को किसी भी तरह की पीड़ा पहुंचाना बहुत दुखद है। इस साल इतने सारे बच्चों की हत्या और अपंगता मानवता को शर्मसार करने वाली है।”
उन्होंने कहा, “फिलिस्तीन में स्थिति बेहद नाजुक है। रक्तपात को रोकने के लिए अत्यंत संयम की आवश्यकता है। यह सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है कि हथियारों के प्रयोग में अंतरराष्ट्रीय मानकों का सख्ती से पालन हो।”
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने कहा कि उसने पिछले सप्ताह की हिंसा में पांच से सात अगस्त तक 48 फिलिस्तीनियों की मौतों की पुष्टि की है। उनमें से कम से कम 22 नागरिक थे, जिनमें 17 बच्चे और चार महिलाएं शामिल थीं।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि पिछले सप्ताह में फिलिस्तीन के कब्जे वाले क्षेत्र में 19 फिलिस्तीनी बच्चे मारे गए हैं, जिससे इस वर्ष की शुरुआत से मरने वालों की संख्या 37 हो गई है। गाजा में संघर्ष विराम के प्रयासों के बीच वेस्ट बैंक में तनाव बहुत अधिक है, जहां नौ अगस्त को गोला बारूद से चार फिलिस्तीनी मारे गए थे और 90 अन्य घायल हो गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …