सलमान की फिल्म एक था टाइगर के प्रदर्शन के 10 साल पूरे
मुंबई, 15 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर के प्रदर्शन के 10 साल पूरे हो गये हैं। यशराज बैनर तले कबीर खान के निर्देशन में बनीं फिल्म एक था टाइगर में सलमान खान और कैटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका निभायी थी। यह फिल्म15 अगस्त 2012 को रिलीज हुयी थी। एक था टाइगर के प्रदर्शन के 10 साल पूरे हो गये हैं। सलमान खान एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, एक था टाइगर के 10 साल पूरे हुए और इसकी जर्नी अभी भी जारी है। टाइगर 3 के लिए आप लोग तैयार हो जाइए, यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








