मोदी ने केजरीवाल को जन्मदिन की दी बधाई
नई दिल्ली, 16 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की हैं। श्री मोदी ने आज ट्वीट कर कहा, “दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। मैं उनकी दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।” श्री अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था वह भारतीय राजनीतिज्ञ, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं।
संगठन सृजन अभियान के तहत किराडी जिला बैठक संपन्न
नई दिल्ली।( इंद्रजीत सिंह ) बवाना, संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत किराडी जिले की एक महत्त्वप…








