‘आप’ के नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली, 16 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी। केजरीवाल मंगलवार को 54 साल के हो गए।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ‘‘केजरीवाल के शिक्षा मॉडल’’ की सराहना करते हुए ट्विटर पर एक खबर साझा की, जिसमें निजी स्कूलों से सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने वाले छात्रों की जानकारी दी गई थी। उन्होंने लिखा, ‘‘निजी स्कूलों से स्थानांतरित होने वाले छात्रों का ब्योरा दिल्ली सरकार की (सफलता की) कहानी कहता है। यह अरविंद केजरीवाल का शिक्षा मॉडल है, जो भारत को नंबर एक देश बनाने के लिए जरूरी है। जन्मदिन मुबारक हो अरविंद केजरीवाल सर।’’
आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें अपना गुरु बताया। चड्ढा ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले, राजनीति की परिभाषा बदलने वाले मेरे गुरु, दिल्ली के यशस्वी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को उनके जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु आपको अच्छा स्वास्थ्य, लंबी आयु और ढेर सारी ख़ुशियां दें, ऐसी प्रार्थना करता हूं।’’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’ प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने लिखा, ‘‘थैंक्यू सर।’’ हरियाणा के भिवानी में 16 अगस्त 1968 को जन्मे केजरीवाल दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री हैं। वह दिल्ली और पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं।
सैनिकों को मिले सम्मान जिसके हैं वे हकदार: राहुल गांधी
नई दिल्ली, 02 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में व…








