Home देश-दुनिया चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

नई दिल्ली, 26 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में जर्मनी, सूरीनाम सहित चार देशों के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किये। अधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति को अपना परिचय पत्र पेश करने वालों में जर्मनी के राजदूत डॉ. फिलिप एकरमैन, सूरीनाम के राजदूत अरूणकोमर हार्डियन, सोमालिया के राजदूत अहमद अली दाहिर तथा इक्वाडोर के राजदूत फ्रांसिस्को तेओदोरो माल्डोनाडो ग्वेरा शामिल हैं। नवनियुक्त राजदूतों को राष्ट्रपति के समक्ष अपना परिचय-पत्र पेश करना होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …