Home देश-दुनिया योगी के ओएसडी मोती लाल सिंह की सड़क हादसे में मृत्यु

योगी के ओएसडी मोती लाल सिंह की सड़क हादसे में मृत्यु

बस्ती, 26 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के रूप में गोरखपुर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में तैनात पूर्व पीसीएस अधिकारी मोती लाल सिंह की बीती देर रात बस्ती जिले में हुए सड़क हादसे में मृत्यु हो गई।
इस दुर्घटना में उनकी पत्नी और वाहन चालक घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय ने सड़क हादसे में सिंह की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि योगी ने इस पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, गोरखपुर के श्री मोती लाल सिंह जी के सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन पर शोक प्रकट किया है। महाराज जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
ॐ शांति।”
बस्ती पुलिस ने भी शुक्रवार को सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा जिले के मुंडेरवा क्षेत्र में हाईवे पर उनकी कार के सामने किसी आवारा जानवर के आने के कारण हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंह गुरूवार की रात में स्कार्पियो कार से पत्नी के साथ लखनऊ जा रहे थे। तभी मुंडेरवा के पास हाईवे पर उनकी गाड़ी किसी जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर दुर्घटना की शिकार हो गई।
इस हादसे में सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …