Home व्यापार 10 देशों की 24 कंपनियों ने श्रीलंका में पेट्रोलियम उत्पाद बेचने में दिलचस्पी दिखाई: रिपोर्ट
व्यापार - August 29, 2022

10 देशों की 24 कंपनियों ने श्रीलंका में पेट्रोलियम उत्पाद बेचने में दिलचस्पी दिखाई: रिपोर्ट

कोलंबो, 29 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। श्रीलंका के बिजली और ऊर्जा मंत्रालय ने कहा है कि भारत सहित 10 देशों की 24 कंपनियों ने संकटग्रस्त देश में पेट्रोलियम उत्पाद बेचने में रुचि दिखाई है।

समाचार पोर्टल कोलंबो पेज ने रविवार को यह जानकारी दी। श्रीलंका इस समय भीषण आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और वहां विदेशी मुद्रा भंडार की भारी कमी हो गई है।

श्रीलंका की बिजली और ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, अमेरिका, चीन, भारत, रूस, ब्रिटेन, मलेशिया, नॉर्वे और फिलीपींस की 24 कंपनियों ने अभिरुचि पत्र (ईओआई) जमा किए हैं। इन कंपनियों ने देश के ऊर्जा क्षेत्र में दिलचस्पी दिखाई है।

रिपोर्ट में कहा गया कि मंत्रालय द्वारा नियुक्त समिति अब इन प्रस्तावों का मूल्यांकन करेगी, और छह सप्ताह में प्रक्रिया को अंतिम रूप देगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

सैनिकों को मिले सम्मान जिसके हैं वे हकदार: राहुल गांधी

नई दिल्ली, 02 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में व…