Home खेल भारतीय रैकेटलोन टीम ने आस्ट्रिया में नेशन्स कप जीता
खेल - August 31, 2022

भारतीय रैकेटलोन टीम ने आस्ट्रिया में नेशन्स कप जीता

नई दिल्ली, 30 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। भारतीय रैकेटलोन टीम ने ब्रिटेन को 137-101 से हराकर ऑस्ट्रिया के ग्राज में पहली बार आयोजित हो रहे नेशन्स कप का खिताब जीता।

रैकेटलोन एक संयुक्त खेल है जिसमें प्रतियोगियों को चार रैकेट खेल टेबल टेनिस, बैडमिंटन, टेनिस और स्क्वाश खेलने होते हैं।

भारतीय नौसेना से जुड़े हुए कप्तान आशुतोष पेडनेकर ने सप्ताहांत टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

विजेता टीम के अन्य सदस्य विक्रमादित्य चौफला, आदर्श विक्रम, सिद्धार्थ नंदल, वरिंदर सिंह और करण तनेजा थे।

विश्व विश्वविद्यालय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2012 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले चौफला ने एकल सी श्रेणी में रजत जीता। बाद में उन्होंने करण तनेजा के साथ मिलकर पुरुष युगल में भी रजत पदक हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …