Home खेल दिव्या ने राष्ट्रीय ट्रायल्स में महिलाओं की एयर पिस्टल टी-6 स्पर्धा जीती
खेल - August 31, 2022

दिव्या ने राष्ट्रीय ट्रायल्स में महिलाओं की एयर पिस्टल टी-6 स्पर्धा जीती

नई दिल्ली, 30 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कर्नाटक की दिव्या टीएस ने राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में मंगलवार को यहां महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टी-6 स्पर्धा जीती।

दिव्या ने कर्णी सिंह शूटिंग रेंज (डीकेएसएसआर) में फाइनल में हरियाणा की रिदम सांगवान को 16-12 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

रिदम ने हालांकि युवा और जूनियर महिला पिस्टल टी-6 ट्रायल्स में पहला स्थान हासिल किया।

जूनियर महिला फाइनल में रिदम ने उत्तर प्रदेश की दीवांशी धामा को 16-8 से हराकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि युवा फाइनल में उन्होंने उत्तर प्रदेश की ही मानसी आनंद को 16-2 से हराया।

महिलाओं के एयर पिस्टल के क्वालीफाइंग दौर में उत्तर प्रदेश की नेहा ने 582 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया था। दिव्या 576 अंक लेकर दूसरे और रिदम 575 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही थी। क्वालीफाइंग दौर में कुल 283 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …