Home देश-दुनिया मुर्मू, मोदी ने देशवासियों को दी गणेश चतुर्थी की बधाई

मुर्मू, मोदी ने देशवासियों को दी गणेश चतुर्थी की बधाई

नई दिल्ली, 31 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर देशवासियों ने बधाई दी।
श्रीमती मुर्मू ने ट्वीट कर कहा, “गणेश चतुर्थी पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता और मंगलमूर्ति भगवान गणेश ज्ञान, सिद्धि और सौभाग्य के प्रतीक हैं। मेरी कामना है कि श्री गणेश के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख,शांति और समृद्धि का संचार हो।”
वहीं श्री मोदी ने ट्वीट किया, “यतो बुद्धिरज्ञाननाशो मुमुक्षोः, यतः सम्पदो भक्तसन्तोषिकाः स्युः। यतो विघ्ननाशो यतः कार्यसिद्धिः, सदा तं गणेशं नमामो भजामः।। गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। गणपति बाप्पा मोरया! गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री गणेश की कृपा हम पर सदैव बनी रहे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …