डूरंड कप : चेन्नईयन का लक्ष्य नेरोका को हराकर नॉक आउट में जगह बनाना
इंफाल, 04 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। चेन्नईयन एफसी को डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए सोमवार को यहां खुमान लम्पक स्टेडियम में अपने अंतिम ग्रुप सी मैच में नेरोका एफसी के खिलाफ बेहतर करने की जरूरत है।
हैदराबाद एफसी पहले ही ग्रुप से क्वालीफाई कर चुकी है जबकि थॉमस ब्रैडरिक की चेन्नईयन, आर्मी रेड और नेरोका के बीच अंतिम दिन मुकाबला होगा। वर्तमान में चेन्नईयन के साथ ड्रॉ करने वाली आर्मी रेड चार मैचों में पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। हालांकि, उन्होंने अपने ग्रुप अभियान को शून्य गोल अंतर के साथ पूरा कर लिया है।
चेन्नईयन और नेरोका दोनों के तीन मैचों में चार अंक हैं। नेरोका को क्वालीफाई करने के लिए जीत की जरूरत है, क्योंकि उनका गोल अंतर माइनस एक है। चेन्नईयन के लिए मैच ड्रॉ कराना भी बेहतर होगा, हालांकि एक जीत उनके लिए अच्छा होगा।
ब्रैडारिक ने चेन्नईयन एफसी से कहा, अगला मैच सबसे महत्वपूर्ण है। यह एक बहुत अच्छा मैच होगा। हम इसके लिए तैयार हैं। सभी (चेन्नईयन खिलाड़ियों) के लिए, टीम के लिए कुछ खास करना महत्वपूर्ण है।
उन्होंने आगे कहा, मेरे लिए, जीत मायने रखती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन गोल करता है और कौन नहीं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम सही समय पर पहुंच रहे हैं और अच्छे अवसरों का फायदा उठा रहे हैं, जो टीम के लिए अच्छी बात हैं।
प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष
*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …








