Home व्यापार महामारी से उबरने के बाद भी दुनिया के सामने कई नई चुनौतियां : सीतारमण
व्यापार - September 5, 2022

महामारी से उबरने के बाद भी दुनिया के सामने कई नई चुनौतियां : सीतारमण

मुंबई, 05 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि महामारी से उबरने के बाद भी दुनिया कई नई चुनौतियों का सामना कर रही है।

उन्होंने ‘अश्वमेध-एलारा इंडिया डायलॉग 2022’ के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने संबोधन में कहा, ‘‘भारत को 2047 तक विकसित देश बनने के लिए बहुत सी चीजों को फिर से आकार देना होगा। इस लक्ष्य को पाने के लिए डिजिटलीकरण, शिक्षा और बुनियादी ढांचा सबसे बड़े साधन हैं।’’

सीतारमण ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों और कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर अपने आप नहीं, बल्कि उद्योग के साथ नियमित परामर्श के साथ वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर आधार बढ़ाना एक प्रमुख मुद्दा है और ऐसा अधिक उचित ढंग से तथा तकनीक की मदद से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने …