Home खेल सुब्रतो कप में लड़कों का अंडर-14 फाइनल मणिपुर और झारखंड की स्कूलों के बीच
खेल - September 14, 2022

सुब्रतो कप में लड़कों का अंडर-14 फाइनल मणिपुर और झारखंड की स्कूलों के बीच

नई दिल्ली, 13 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में लड़कों के अंडर-14 वर्ग का फाइनल 15 सितंबर को यहां अंबेडकर स्टेडियम में हीरोक हायर सेकेंडरी स्कूल, इंफाल, मणिपुर और बेरवा हाई स्कूल, चैनपुर, गुमला, झारखंड के बीच खेला जाएगा।

हीरोक हायर सेकेंडरी स्कूल ने पहले सेमीफाइनल में ग्रीनवुड स्कूल, दीमापुर, नागालैंड को 2-0 से हराया। विजेता टीम की तरफ से ए. देवो और टी. लिक्सन ने क्रमश: 24वें और 48वें मिनट में गोल किए।

दूसरे सेमीफाइनल में बेरवा हाई स्कूल ने गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर 36, चंडीगढ़ को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

बेरवा के लिए आकाश मंडी (11वें मिनट), मोहित मुर्मू (25वें मिनट) और समीर सोरेन (37वें मिनट) ने गोल किए जबकि चंडीगढ़ के लिए हिपज्योति मोरन ने 26वें मिनट में गोल किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …