ढाका पहुंचेंगे भारत के नये उच्चायुक्त प्रणय कुमार
ढाका, 22 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। बंगलादेश में भारत के नये उच्चायुक्त प्रणय कुमार वर्मा गुरुवार को ढाका पहुंचेगे। वह विक्रम कुमार दोराईस्वामी का स्थान लेंगे। श्री वर्मा वियतमान में भारत के राजदूत थे। वह हनोई से ढाका पहुंचेगे। श्री वर्मा भारतीय विदेश सेवा के 1994 बैच के अधिकारी है। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्रालय के पूर्वी एशिया विभाग और भारत में परमाणु कूटनीति विभाग के महानिदेशक के रूप में भी काम किया है। श्री वर्मा ने 25 जुलाई 2019 को वियतनाम में भारतीय राजदूत का कार्यभार संभाला था। दूसरी ओर श्री दोराईस्वामी भी बंगलादेश छोड़ चुके हैं, उन्हें ब्रिटेन में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








