Home देश-दुनिया अंकिता से हुई हैवानियत, प्रशासन कर रहा दिखावा : प्रियंका
देश-दुनिया - September 26, 2022

अंकिता से हुई हैवानियत, प्रशासन कर रहा दिखावा : प्रियंका

नई दिल्ली, 25 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तराखंड में अंकिता के साथ हुई हैवानियत को दिल दहलाने वाली घटना बताते आरोप लगाया है कि प्रशासन इस मामले में सिर्फ दिखावटी कार्रवाई कर रहा है।
श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट करके कहा “उत्तराखंड की अंकिता के साथ दिल दहलाने वाली घटना घटी। लेकिन इतनी बड़ी घटना के बाद भी प्रशासन केवल दिखावटी कार्रवाई तक सीमित है। जरा सोचिए कि अंकिता के मां-बाप पर क्या गुजर रही होगी। परिजनों का सवाल है कि घटना के सबूतों को क्यों मिटाया जा रहा है। पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें क्यों नहीं दी जा रही है।”
उन्होंने कहा “न्याय का तकाजा है कि सरकार को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। परिजनों की बात सुननी चाहिए।लापरवाही करने वाले लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए और फास्टट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोषियों को जल्द सजा दी जाए।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

सैनिकों को मिले सम्मान जिसके हैं वे हकदार: राहुल गांधी

नई दिल्ली, 02 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में व…