टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, मध्यप्रदेश के तीन खिलाड़ी चयनित
ग्वालियर, 18 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा हो चुकी है। 16 सदस्यीय महिला हॉकी टीम में आठ खिलाड़ी ओलंपिक पदार्पण करेंगी। टीम में आठ अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं जो 2016 रियो ओलंपिक में खेली थीं। टीम में हॉकी अकादमी ग्वालियर से खेल चुकी तीन खिलाड़ी भी चयनित हुए हैं।
पी सुशीला चानू, मोनिका और वंदना कटारिया को भारतीय महिला हॉकी टीम में जगह मिली है। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी स्टार स्ट्राइकर रानी रामपाल संभालेंगी। बता दें कि 23 जुलाई से आठ अगस्त तक टोक्यो ओलंपिक आयोजित होगा।
टीम इस प्रकार है
गोलकीपर: सविता
डिफेंडरः दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर, उदिता
मिडफील्डरः निशा, नेहा, सुशीला चानू पुखराम्बाम, मोनिका, नवजोत कौर, सलीमा टेटे
फॉरवर्ड: रानी, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, वंदना कटारिया, शर्मिला देवी।
प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष
*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …








