रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे टूटा
मुंबई, 18 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे टूटकर 74.23 प्रति डॉलर पर आ गया।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख के बयान के बीच डॉलर में मजबूती से रुपये में गिरावट आई।
फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों के सुस्त रुख से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.10 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद और टूटकर 74.23 प्रति डॉलर पर आ गया। यह इसके पिछले बंद स्तर से 15 पैसे की गिरावट है।
बृहस्पतिवार को रुपया 74.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत के नुकसान से 91.87 पर आ गया।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








